वैन (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: फतेहपुर सीकरी के विश्वदाय स्मारक परिसर में सोमवार को फोटोग्राफी करते समय एक महिला पर्यटक के साथ हादसा हो गया जिसमें वह घायल हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगरा रैफर कर दिया गया। घटना स्मारक परिसर के मरियम पैलेस की है। दिल्ली निवासी महिला पर्यटक अपने साथियों सोमवार को फतेहपुर सीकरी घूमने आई थी। सुबह करीब 11 बजे मरियम पैलेस में महिला फोटोग्राफी कर रही थी, तभी उसका पैर फिसल गया। इससे वो चबूतरे से नीचे गिर गई। महिला के एक हाथ की अंगुलियों में चोट आई है जिसमें काफी खून बह गया। घायल महिला पर्यटक को एसआईएस के कमांडर चंद्रवीर सिंह अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ सीएचसी लेकर आए।
On Mon, Jun 22, 2026
On Thu, Jun 18, 2026
On Tue, Apr 21, 2026
On Mon, Mar 9, 2026
On Mon, Feb 16, 2026