वैन (राज ठाकुर राजावत - मथुरा, उत्तर प्रदेश) :: कोरोना महामारी का मुकाबला करने के लिये प्रधानमंत्री मोदी के साथ धर्मनगरी मथुरा-वृन्दावन से श्री गुरू कार्ष्णि नागेंद्र महाराज ने भी भारतवासियों से दीपक प्रज्वलित करने का अनुरोध किया था। पीएम मोदी द्वारा की गई अपील का समर्थन करते हुए 5 अप्रैल रात 9:00 बजे 9 मिनट तक दीपक जलाने के आह्वान के बाद श्री महाराज ने ठाकुर जी के समक्ष खुद स्वयं दीपक जलाकर उसमें पूर्णाहुति भी दी। तत्पश्चात समूचे आश्रम में दीपक प्रज्वलित किये और कहा कि दीपक जलाने से कोरोना से लड़ाई लड़ रहे समस्त डॉक्टर, पुलिस प्रशासन, देश के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं जनता प्रोत्साहित होंगे। साथ ही वातावरण स्वच्छ एवं हानिकारक विषाणुओं का नाश होगा। दीया जलाने से हमारे इरादे मजबूत होंगे। 135 करोड़ भारतीय की एकता दिखेगी। आज पूरा भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ है और हमें विश्वास है कोरोना से जंग में भारत विजयी होगा। श्री गुरु कार्ष्णि कृपा धाम मोतीझील आश्रम में कार्ष्णि नागेंद्र महाराज ने 101 दीपक जलाकर कोरोना वायरस को हराने के लिए एवं देश को ऊर्जा शक्ति मिले इसलिए प्रधानमंत्री मोदी के कहे अनुसार दीप जलाकर समूचे विश्व में अलख जगाने का सपना संजोया। साथ ही कोराना महामारी से भारत के एकजुट हो कर लड़ने के लिये भी स्वर बुलंद किया। बांके बिहारी जी, वृन्दावन, मथुरा व अन्य जगहों पर दीप प्रज्वलित कर दीपावली सरीखा उत्सव मनाया गया। देख कर ऐसा प्रतीत हुआ मानो इस बार दीपों का त्यौहार दीपावली साल के अंत में आने की जगह शुरू में ही आगई हो। दीप प्रज्वलन के साथ सम्पूर्ण भारत में आतिशबाजी की भी गूंज सुनाई दी लेकिन हर जगह सोशल डिस्टेंस का पालन होता नज़र आया।
On Mon, Aug 3, 2026
On Mon, Jun 22, 2026
On Thu, Jun 18, 2026
On Tue, Apr 21, 2026
On Mon, Feb 16, 2026