नकली मजिस्ट्रेट बनकर यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा के पेपर चैक करने पहुंचे, पुलिस ने धरे

वैन (सुनील अरोड़ा - आगरा, उत्तर प्रदेश - 04.04.2022) :: यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में सोमवार को फर्जी सचल दल का मामला सामने आया। पहली पारी में थाना इरादतनगर के कुर्राचित्तरपुर में एक परीक्षा केंद्र पर बोलेरो से फर्जी सचल दल पहुंचा। शक होने पर यहां पूछताछ की गई। इसके बाद इन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बोलेरो में सवार चालक समेत चार लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

इरदतनगर कुर्राचित्तरपुर स्थित मां वैष्णो देवी इंटर कालेज का है। यहां बोलेरो गाड़ी से चार लोग पहुंचे। बोलेरे पर जिला मजिस्ट्रेट एनसीआरबी लिखा था। सचल दल का सदस्य बताकर पेपरों की जांच करने अंदर घुस रहे थे। अपने आप को दिल्ली से आया बता रहे थे, तभी केंद्र व्यवस्थापक को शक हुआ। उन्होंने कुछ सवाल पूछे तो वह सही से जवाब नही दे पाए इससे फर्जी सचल दल की पोल खुल गई। इसके बाद सूचना पर पहुंची इरादतनगर पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया। इन्हें पकड़कर इरादत नगर थाने लाया गया। यहां सीओ खेरागढ़ और एसओ इरादत नगर पूछताछ कर रहे हैं। इस संबंध में केंद्र व्यवस्थापक की ओर से तहरीर दी जा रही है। पकड़े गए लोगों में से दो कोट पहने हुए थे। चारों के नेम प्लेट लगी हुई थी। बोलेरो के पीछे मजिस्ट्रेट और भारत सरकार लिखा था।

एसपी सिटी ने बताया कि ये चार लोग कॉलेज में फर्जी मजिस्ट्रेट बनकर जांच करने पहुचे थे और स्ट्रांग रूम चेक करने की कहने लगे। इनका मकसद पेपर देखना था। इनके पास से किसी तरह का आईकार्ड नही मिला। एसपीसीटी ने बताया कि पकड़े गए शमसाबाद के रघुवीर सिंह तोमर, सैंया निवासी अशोक कुमार, खेरागढ़ निवासी मुकेश, ताजगंज के बसई खुर्द निवासी देवेंद्र कुमार गिरफ्तार किए गए है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर थाने में इनसे पूछताछ की जा रही है।

Responses

Leave your comment