आगरा (सुनील अरोड़ा) :: राम रघु एग्जोटिका पर समस्त कॉलोनीवासियों ओर भक्तों के सहयोग से भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे 11 वर्षीय छात्रा बाल विदुषी लक्ष्मी जी भागवत कथा का ज्ञान बिखेर रही है। बाल विदुषी लक्ष्मी के मुख से भागवत कथा सुनने के लिए बड़ी दूर दूर से भक्तगण आ रहे है ओर भाव विभोर होकर कथा का आनंद ले रहे है। सोमवार को भागवत कथा के अंतिम दिन कृष्ण सुदामा चरित्र, व्यास पूजन का वर्णन किया गया। इस मौके पर समस्त कॉलोनीवासी ओर सैकड़ो की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
On Tue, Apr 21, 2026
On Mon, Mar 9, 2026
On Mon, Feb 16, 2026