वैन (राज ठाकुर राजावत - वृन्दावन, उत्तर प्रदेश) :: पुलिस चौकी रमन रेती क्षेत्र के अंतर्गत में संतों पर हुआ नियोजित हमला नाली व गैलरी शिकायत को लेकर दबंगों ने साधुओं के फाड़े सर खून से लथपथ होकर वृद्धावस्था संत मरणासन्न हो गए अब चाहे योगी सरकार भगवा सुरक्षा के भले ही कितने भी दावे ठोकले लेकिन अभी तक साधु संतों पर अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आपको बता दें कि वृन्दावन में साधु संत पर आये दिन अत्याचार को लेकर एक नया मामला सामने आया है। यह झगड़ा नाली को लेकर हुआ था। वृन्दावन थाना के अंतर्गत दबंगों ने साधु संतों को घायल कर दिया। वृद्ध संतों पर डंडो से प्रहार कर खून से लथपथ कर दिया। साधुओं का कहना है कि यह युवक छैल बिहारी नामक युवक आए दिन लड़ता रहता है। आज हम पर लाठी-डंडों से प्रहार किया है। सूचना पाकर घटनास्थल पर वृन्दावन पुलिस पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को लेकर सौसैया अस्पताल चिकित्सक परीक्षण व उपचार के लिए भिजवा दिया गया है। घायल संत जनों द्वारा वृन्दावन कोतवाली में दी शिकायती तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज , आधा दर्जन संत हुए घायल रो-रो कर सुनाई अपनी उत्पीड़न की दास्तान पड़ोस में रहने वाले दबंग लंबे समय से कर रहे हैं परेशान आएदिन करते हैं मारपीट दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें प्रशासन का कोई डर भी नहीं है।
संबंधित खबरें
Responses
Leave your comment