वैन (हेमन्त कुमार शर्मा / छाया बाल्मीकि - दिल्ली, 01.04.2022) :: फिडे चेस ओलंपियाड 2022 के आयोजन के लिये अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) के अध्यक्ष अर्कडी ड्वोर्कोविच ने आज एक कार्यक्रम के दौरान आधिकारिक तौर पर भारत को मेजबानी के अधिकार सौंपे। रूस-यूक्रेन युद्ध के दर्मियान रूस ने पाबंदियों के चलते यह अधिकार खो दिये थे, जिस पर भारत ने कब्जा कर लिया। भारत ने इस साल की शुरुआत में चेन्नई में होने वाले इस वैश्विक स्पर्धा की मेजबानी का अधिकार हासिल किया था।
इस अवसर पर फिडे अध्यक्ष अर्कडी ड्वोर्कोविच ने कहा कि यह प्रतियोगिता भारत में होना एक सम्मान और सौभाग्य की बात है और यह एक ऐतिहासिक क्षण हैं क्योंकि भारत पहली बार फिडे चेस ओलंपियाड 2022 की मेजबानी करेगा। भारत किसी भी अन्य देश की तुलना में अधिक ग्रैंड मास्टर पैदा करता है और इस नाते भारत वास्तव में फिडे चेस ओलंपियाड की मेजबानी करने का हकदार है। मैं चेन्नई में अब तक के सर्वश्रेष्ठ फिडे चेस ओलंपियाड की मेजबानी करने के लिए स्पष्ट रुचि देख सकता हूं।
कार्यक्रम में मौजूद भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर और पांच बार के विश्व शतरंज चैंपियन, विश्वनाथन आनंद ने कहा कि मुझे खुशी है कि चेस ओलंपियाड चेन्नई में होगा। मैं तमिलनाडु सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं। सरकार और विशेष रूप से मुख्यमंत्री थिरु एमके स्टालिन और अन्य वे सभी लोग जिन्होंने प्रतियोगिता को भारत में लाने में भूमिका निभाई है, सब बधाई के हकदार हैं। मैं फिडे और इसके के अध्यक्ष अर्कडी ड्वोर्कोविच को भी धन्यवाद देना चाहता हूं और इसका श्रेय अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) को भी दिया जाना चाहिए। मुझे विश्वास है कि प्रतियोगिता बेहद सफल होगी। तमिलनाडु सरकार और माननीय मुख्यमंत्री थिरु एम.के. स्टालिन ने एआईसीएफ की टीम के साथ फिडे चेस ओलंपियाड 2022 को भारत लाने के लिए जबरदस्त प्रयास किए थे। 1927 से आयोजित की जा रही यह प्रतियोगिता भारत में पहली बार भारत आयोजित होगी औऱ साथ ही एशिया में इसकी 30 साल बाद वापसी हुई है। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के अध्यक्ष डॉ. संजय कपूर ने कहा कि आज मैं बहुत खुश हूं और एआईसीएफ के अध्यक्ष के रूप में मैं इस खुशी को भारत के लोगों के साथ साझा करना चाहता हूं। फिडे चेस ओलंपियाड भारत में कभी भी आयोजित नहीं किया गया है, लेकिन 2022 में, लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। इस आयोजन की मेजबानी करना पूरे देश के लिए गर्व की बात है। टूर्नामेंट में भाग लेने वाले देशों की संख्या को देखते हुए, यह भारत में अब तक की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता होगी। वहीं, टूर्नामेंट निदेशक भरत सिंह चौहान ने कहा कि यह अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) और हम सभी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। यह भारत द्वारा अब तक आयोजित सबसे बड़ा खेल इवेंट होने जा रहा है। हम 160-190 देशों के प्रतिभागियों के भारत पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं। हम सभी शतरंज खिलाड़ियों के समर्थन से इस इवेंट की मेजबानी करने जा रहे हैं।
अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) के अध्यक्ष एवं आयोजन समिति, संजय कपूर, टूर्नामेंट निदेशक भरत सिंह चौहान, तमिलनाडु सरकार के युवा कल्याण एवं खेल विकास विभाग की प्रमुख सचिव आईएएस अपूर्वा, पांच बार के विश्व शतरंज चैंपियन ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद, गुजरात राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष अजय पटेल और तमिलनाडु के खेल विकास प्राधिकरण के सदस्य सचिव आईएएस आर आनंदकुमार आधिकारिक होस्टिंग अधिकार प्राप्त करने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।
फिडे चेस ओलंपियाड 28 जुलाई, 2022 से 14 अगस्त, 2022 तक चेन्नई में होगा। इसमें शीर्ष सम्मान के लिए लगभग 2000 शतरंज खिलाड़ियों के बीच शह औऱ मात का खेल होगा।
संबंधित खबरें
Responses
Leave your comment