उत्तर प्रदेश (राज ठाकुर राजावत - मथुरा - 21.07.2021) :: गोवर्धन के दसविसा में श्रद्धालु बनकर आए लोगों ने आश्रम के संचालक को मारपीट कर भगा दिया और सीसीटीवी कैमरे तोड़कर रिकार्ड रजिस्टर गायब कर दिया तथा आश्रम पर कब्ज़ा जमाकर बैठ गए। संचालक जब उक्त घटनाक्रम की शिकायत करने थाना गोवर्धन गया तो पुलिस ने उसको थाना कार्यालय में बैठा लिया और संगीन धाराओं में संचालक व कुछ अन्य घटनास्थल पर नामौजूद के खिलाफ ही मुकदमा पंजीकृत कर दिया। संचालक न्याय की गुहार लगा रहा है।
गोवर्धन के दसविसा में गोविंद देव गोस्वामी आश्रम है। आश्रम के संचालक दिनेश चंद शर्मा ने बताता कि हम लोग 30 साल से आश्रम की देखरेख करते आ रहे हैं। नोयडा का रहने वाला संदीप अग्रवाल कई बार इस आश्रम को हड़पने की कोशिश कर चुका है। 10 जुलाई को भी उसके कुछ लोग यात्री बनकर आए और 12 जुलाई को हमारे साथ मारपीट कर दी। सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए, हमारा सामान तोड़ दिया, रजिस्टर गायब कर दिए। जब हम इसकी शिकायत लेकर थाना गोवर्धन पहुंचे तो पुलिस ने हमें ही बंद कर दिया और हमारे व घटनास्थल पर नामौजूद के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। हमारा सामान और गाडी आश्रम में हैं और उक्त लोग हमें लगातार धमका रहे हैं। दिनेश चंद शर्मा ने बताया कि संदीप अग्रवाल और उनका एक मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। आश्रम का हाउस टैक्स उनके नाम से जमा है तथा अमीन की रिपोर्ट भी उनके पक्ष में है। घटना की वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है मेरा भतीजा तन्नू अपने बचाव में उनको रोकने की कोशिश कर रहा है, जबकि उनके हाथ में लाठी डंडे हैं, और पहले हमला भी उन्हीं छद्मवेशधारियों ने किया है। दिनेश चंद शर्मा ने योगी सरकार और उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
संबंधित खबरें
Responses
Leave your comment