योग दिवस पर 177 देश हुए योगमय; भारतीय नेताओं ने लिया बढ़चढ़ कर भाग

- दुनिया भर में आज मनाया जा रहा है पांचवा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

- भारत संग पूरी दुनियां ने किया योग

- महिलाओं, बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों ने भी लिया योगा का आंनद

व्यूज़ 24 (सूरज दुहन / भगत तेवतिया - गुरुग्राम / पलवल, हरियाणा :: साजन सैनी, अनूप कुमार (उत्तर प्रदेश)) :: आज भारत समेत दुनियां भर में 5वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य विषय 'ह्रदय के लिए योग' रखा गया है। देश के प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस पर योग को सेहत के लिए बेहतर बताया। आज ही भारत की राजधानी दिल्ली सहित अनेक राज्यों व विदेशों में भी योग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये योगाभ्यास किया गया। इसमें भारत सरकार के तमाम आला मंत्रियों के साथ-साथ विदेशियों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में अलग-अलग जगह पर योग दिवस मनाया गया। इसमें भारी मात्रा में बुज़ुर्ग, महिलाएं व बच्चों ने भाग लिया। करीब 15 हज़ार लोंगो ने एक साथ योगा किया। जहां एक और केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इन्द्र जीत, PWD मंत्री राव नरवीर और विधायक उमेश अग्रवाल भी योग दिवस पर पहुंचे तो वहीं GNCC जैसे अनेकों NGO ने भी इस योग दिवस में अपना योगदान दिया।

योग ने आज भारत को एक अलग पहचान दिलाई है और विश्व के 177 देशों ने योग को माना है। अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर गुरुग्राम मैं भी अलग-अलग जगह पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भारी मात्रा मैं लोगों ने शिरकत की और इस दौरान गुरुग्राम के तमाम अधिकारी और नेता गण भी मौजूद रहे। लोगों के ह्रदय को मजबूत बनाये रखने और बीमारियों को दूर रखने के लिए योग के महत्व को बताया गया। योग सही तरह से जीने का विज्ञान है। ये अनेकों बीमारियों से हमे बचाता है। इसलिए इसे दैनिक जीवन में शामिल करने की बहुत ज़रूरत है।

उधर, 5 वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिला स्तरीय योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला ने की। इस अवसर पर जिला उपायुक्त यशपाल यादव, एसडीएम जितेंदर कुमार व जिला पुलिस अधीक्षक नरेंदर कुमार मौजूद थे।

योग शरीर, मन और भावनाओं को संतुलित करने और तालमेल बनाने का एक साधन है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग के महत्व को समझा और योग को विश्वभर में प्रसिद्ध करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक पहल की। परिणामस्वरूप 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित कर दिया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देशभर में योग दिवस मनाया गया। पलवल जिले में 5 वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बडे ही उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला व जन प्रतिनिधियों ने योग उत्सव में भाग लिया और योग की विभिन्न मुद्राऐं की। मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला ने कहा कि योग से हमारे जीवन में शक्ति का संचार होता है। योग स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। इसे रोज करने से कई बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है। मंगला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। विश्व भर के लोग योग की तरफ आकर्षित हुए है। योग गुरू बाबा रामदेव ने योग को जनजन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। भाजपा सरकार ने योग के प्रचार एवं प्रसार के लिए सार्थक कदम उठाऐं है। स्कूल, कॉलेजों, शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में योग का प्रचार एवं प्रसार किया गया है।

हरियाणा के ही अंबाला शहर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवा छात्राओं को योग और योगासनों से जुड़े अनंत लाभ बताते हुए अनेक योगासन सिखाए गए। 53 छात्राओं और 18 स्टाफ के सदस्यों ने प्राचार्या रेनू गुप्ता की अध्यक्षता में योगासन और प्राणायाम की विभिन्न प्रक्रियाओं में भाग लिया। प्राचार्या देव समाज कॉलेज सुश्री रेनु गुप्ता का कहना है कि योग करने के लिए वैसे कोई विशेष दिवस की आवश्यकता तो नहीं। लेकिन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस एक प्रतीक दिवस है, योग को विश्वपटल पर रखने के लिए और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस इक्कीस जून को आयोजित होता है। जो कि वर्ष का सबसे दीर्घ दिन है एवं योग भी मानव को दीर्घ जीवन प्रदान करता है। आज ही के दिन सूर्य दक्षिणायन में प्रवेश करता है तभी आज का दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए निर्धारित किया गया है। प्रिंसिपल देव समाज कॉलेज सुश्री रेनु गुप्ता का कहना है अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी को शुभकामनाएं स्वस्थ एवं निरोगी जीवन की आधार शिला योग अभ्यास है। योग खुद से खुद तक की यात्रा है। योग का शाब्दिक अर्थ जुड़ाव है। अपने मन, बुद्धि व आत्मा में समन्वय रखने का एक मात्र साधन सिर्फ़ योग है।यह एक धर्म नहीं है यह विज्ञान है जो हम सब को युवा, स्वस्थ रखकर तनावमुक्त करता है और बाहरी चिंताओं से मुक्त कर के हमें भीतर से मजबूत और सकारात्मक बनाता है।आज पांचवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन देश ही नहीं विश्व के कोने कोने में हो रहा है क्योंकि सेहत है तो सुरक्षा है, जान है तो जहान है। योग की सार्थकता जुड़ने में और बंध के रहने मे है। योग शरीर और आत्मा का समन्वय है योग तनाव व दबाव से मुक्त होकर आनंद व प्रफुल्लित होकर जीने की कला है। माननीय प्रधानमंत्री ने इस दिवस की अहमियत को जनता तक पहुंचाया, उन को नमन है और सभी देशवासियों की इस पावन दिवस की बधाई व शुभकामनाएं। कॉलेज के बच्चों को उनकी भागीदारी के लिए तहेदिल से धन्यवाद। प्रो. रीना शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर प्रो.मुक्ता अरोड़ा, प्रो जसप्रीत कौर, प्रीति पाराशर, सुभाष चंद्र, जवाहर लाल शर्मा, अनीता कत्याल अनीता वालिया, अमनप्रीत कौर, दीपिका शर्मा, रवीशा इत्यादि मौजूद रहे।

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भी इस अवसर पर योगाभ्यास किया गया। मुज़फ्फरनगर के चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट स्टेडियम में विश्व योग दिवस मनाया गया। योग शिविर का शुभारम्भ नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल और जिलाधिकारी ने दीप प्रजवलित करके किया। योग शिविर में नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय , मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रेम शंकर मिश्रा और समस्त प्रशासनिक अधिकारियों ने योगा किया। प्रशासनिक अधिकारियो सहित योग शिविर में महिलाओ , पुरुषों , बुजुर्गो और बच्चों ने भी भाग लिया। नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरी दुनिया से योग के लिए आवाहन किया। 177 देश है आज पूरी दुनिया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। जाति और धर्म से ऊपर उठकर सबने योग किया। जैसा हमारा संकल्प था कि भारत विश्व गुरु बने , पूरी दुनिया योग दिवस मन रही है तो पूरी दुनिया भारत को विश्व गुरु मान रही है। आयुष विभाग उत्तर प्रदेश के चैयरमेन सुभाष चन्द शर्मा ने बताया कि आज आयुष विभाग उत्तरप्रदेश के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। ये मुज़फ्फरनगर का कार्यक्रम है मैं योग दिवस पर सभी को बधाई देता हूँ। वही जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने योग दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि आज 21 जून है और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। उसी कड़ी में आज जनपद मुज़फ्फरनगर में योग दिवस मन रहे है। आज के दिन से हम प्रेरणा लेकर अपनी दिनचर्या ने योग को शामिल करे और स्वस्थ रहे। अगर हम स्वस्थ रहेंगे तो समाज स्वस्थ रहेगा और समाज स्वस्थ रहेगा तो देश स्वस्थ रहेगा।

योग भारत की प्राचीनता और विविधता का प्रतीक : पंकज कसेरा

सम्पूर्ण विश्व को स्वस्थ और आरोग्य जीवन का मार्ग दिखाने वाला योग भारत की प्राचीनता और विविधता का प्रतीक है। ये बात छात्र नेता पंकज कसेरा ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर कही। उन्होंने कहा की यह विश्व को भारत की एक अनमोल धरोहर है जिससे मनुष्य अपने मन और आत्मा की अनंत क्षमताओं से परिचित होता है। कसेरा ने कहा की हम सभी भारतीयों के लिए यह बहुत गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज पूरी दुनिया न सिर्फ योग दिवस मना रही है बल्कि योग को अपनी दैनिक जीवनशैली में अपना रही है।

जिला जेल में मनाया योग दिवस

योग करने से अनेक बीमारियां दूर होती हैं: सत्यवान सिंह

भिवाानी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला जेल भिवानी द्वारा केदियों व जेल कर्मचारियों द्वारा योग क्रियाए की गई। जिसमें जेल अधीक्षक सत्यवान सिंह ने कहा कि योग करने से मनुष्य का शरीर स्वस्थ रहता है। प्रत्येक मनुष्य को सुबह उठकर योग की क्रियाएं करनी चाहिए। आज के भागदौड़ भरे जीवन में इंसान इतना व्यवस्त हो गया है कि उसे दो मिनट का भी समय नहीं होता है। ऐसे में हम धीरे धीरे बीमारियों की ओर जाते हैं। अगर हमें सही समय पर अपने शरीर की ओर ध्यान नहीं दिया तो ये हमारे लिए घातक हो सकता है। हमें शारीरिक परिश्रम करना चाहिए हम जितना भी शारीरिक परिश्रम करेंगे हमारा शरीर सुंदर व सुडौल बनेगा। इस अवसर पर आचार्य नवीन कुमार ने कैदियों को योग के बारे में बारीकी से जानकारी दी और योगासन के महत्व को बताया। इस अवसर पर जेल उपाधीक्षक अमित अत्री, जेल उपाधीक्षक रामनिवास, रविंद्र कुमार सहित अनेक जेलकर्मी उपस्थित थे।

मशीन ही नहीं योग से भी होती है फिजियोथेरेपी

स्वस्थ शरीर संतुलित आहार और व्यायाम का सम्मिश्रण होता है। हम खाने के मामले में तो सतर्क रहते हैं, लेकिन शारीरिक श्रम के मामले लापरवाही बरत जाते हैं। लेकिन भोजन की तरह ही व्यायाम भी नियमित करना चाहिये। यह बात शुक्रवार को भिवानी में भगत सिंह चौक स्थित फिजियोथैरेपिस्ट शिविर के दौरान डॉ. रोबिन शेखावत ने दी कही। उन्होंने कहा कि विश्व योगा दिवस के महत्व को हमें समझना चाहिए। आज के समय में व्यायाम शरीर को गठीला बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ-साथ स्वस्थ रखने में भी सहायक होता है फिजियोथेरेपी की सहायता से योग और सरीर की कसरत दोनों पर ध्यान दिया जाता है जिस से लकवा, जोड़ो का दर्द, जोड़ो का जाम होना, हार्ट प्रॉब्लम, स्ट्रेस अदि का इलाज संभव है। इस मौके पर कैंप में योग साधकों को फिजियोथैरेपी व योग के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

पूरे विश्व में प्रसिद्ध है भारत की योग पद्धति: धर्मबीर सिंह

शुक्रवार को पांचवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस स्थानीय भीम स्टेडियम में आयोजित हुआ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री धर्मबीर सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उपायुक्त सुजान सिंह, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया, एसडीएम अजय चौपड़ा सहित जिला के सभी अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों व हजारों शहरवासियों ने योग किया। सांसद ने आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वतंरी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ किया तथा शिविर में योगिक क्रियाएं की।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि योग भारत की प्राचीनत्तम व चिकित्सा पद्धति है। भारत की इस योग पद्धति को आज सारा विश्व मानता है। योग को अपनी दिनचर्या में जोड़े जिससे शरीर व मन दोनों दंतरूस्त रहेंगे। उन्होंने कहा कि भागदौड़ की जिंदगी में हम अनेक प्रकार की बीमारियों की जकड़ में आ गए हैं। मनुष्य बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए हजारों-लाखों रुपए ईलाज पर खर्च करता है, फिर भी छुटकारा नहीं मिल पाता है, लेकिन नियमित रूप से योग-प्राणायाम को अपनाकर हम निरोगी रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि भले ही मनुष्य अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए बड़े शहरों में रहते होंं, लेकिन स्वस्थ जीवन के लिए आखिरकार उनको खुले वातावरण में आना पड़ता है। सांसद ने कहा कि योग न केवल स्वयं के हित मेंं है, बल्कि राष्ट्र के हित में भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ही आज पूरा विश्व योगमय है। सासंद ने उपस्थित जनसमूह को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग से हमारा शारीरिक-मानसिक व बौद्धिक विकास होता है। जीवन को योग द्वारा ही संयमित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि योग से आचार-विचार व व्यवहार सही रहता है, जो जीवन के लिए सबसे जरूरी है।

उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में धूमधाम से मनाया गया पांचवां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

पांचवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले में योगाभ्यास कार्यक्रमों की धूम रही। मण्डल मुख्यालय पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन नगर के वेंकटाचार क्लब परिसर में आयोजित हुआ। इसके अलावा जनपद की चारों तहसीलों एवं सभी 16 ब्लाक मुख्यालयों पर तथा पुलिस लाइन, स्वयं सेवी संस्थाओं, एलबीएस कालेज, सरस्वती विद्या मन्दिर रामलीला मैदान, एससीपीएम कालेज, महाराजा देवी बक्श सिंह इन्टर कालेज बेलसर सहित तमाम शैक्षिक संगठनों द्वारा भी योगाभ्यास का भव्य आयोजन किया गया।

पांचवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन करें योग, रहें निरोग की थीम पर बड़ी भव्यता के साथ हुआ। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम नगर के बेंकटाचार क्लब परिसर में मण्डलायुक्त देवीपाटन मण्डल महेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। आयुक्त ने स्वयं योग किया व कठिन योगासन करके लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। जिला जज राघवेन्द्र, डीएम डा0 नितिन बंसल के साथ विधायक सदर प्रतीक भूषण सिंह एवं सीडीओ आशीष कुमार तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों तथा अन्य जनप्रतिनिधियो, स्कूलों की छात्र-छात्राएं पुलिस विभाग के लोग व सम्भ्रान्तजनों ने योगाभ्यास किया। मण्डल मुख्यालय पर योग कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु व्यापक इन्तजाम किए गए थे। गोंडा में मण्डल स्तरीय कार्यक्रम के अलावा जिले की चारों तहसीलों और 16 विकास खण्डों में भी योग शिविर का आयोजन किया गया जिसके लिए सम्बंधित उपजिलाधिकारियों और खण्ड विकास अधिकारियों को संयोजक बनाया गया था। योग कार्यक्रम में पूर्व डीजीसी राजस्व के0पी सिंह ने अधिकारियों को योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया तथा लोगों को योग के महत्व व फायदों के बारे में बारीकी से जानकारी दी।

योग कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी रत्नाकर मिश्र, सीआरओ राजितराम प्रजापति, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश सिंह, एसडीएम बी0के0 प्रसाद व गुलाम सरवर, उपश्रमायुक्त शमीम अख्तर अंसारी, बीएसए मनिराम सिंह, डीआईओएस अनूप श्रीवास्तव, डीपीओ दिलीप पाण्डेय, जिला आयुष अधिकारी डा0 शिवाजी सिंह, वेंकटाचार्य क्लब के महिला व पुरुष सदस्यों, हिन्दू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष शारदाकान्त पाण्डेय, डीजीसी राजस्व के0के0 मिश्र, डीजीसी फौजदारी बसन्त शुक्ला, डीपीएम प्रदीप मिश्र, उर्मिला पाण्डेय, रंगेश अग्रवाल, व्यायाम शिक्षक संजय सिंह, जानकी शरण द्विवेदी, चिंटू अग्रवाल, गायत्री परिवार के लोग, अधिवक्ताओं तथा अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ ही समाज के विभिन्न समुदाय से जुड़े लोगों ने प्रतिभाग किया।

Responses

Leave your comment