- घड़ी का व्यास 5 फुट 7 इंच है
- 15 मिनट में घड़ी को खोलकर ले जाई जा सकती है
- संपन्न सक्सेना ने बनाई विश्व की सबसे बड़ी घड़ी
- नॉरमल घड़ी की मशीन से बनाई विश्व की सबसे बड़ी घड़ी
व्यूज़ 24 (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: विश्व रेकॉर्ड के लिये नाम दर्ज कराना कोई आसान काम नहीं होता लेकिन इसके बावजूद भी विश्व में आए दिन कई रिकॉर्ड बनते हैं और टूटते हैं।
ऐसा ही एक कारनामा दयालबाग इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन ने छात्र संपन्न सक्सैना ने कर दिखाया। संपन्न ने विश्व की सबसे बड़ी घड़ी बनाई तो उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रेकॉर्ड्स के लिये नामित हो गया।
छात्र ने तंग रेस्टोरेंट बी-85 ट्रांस यमुना कॉलोनी फिरोजाबाद रोड पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए बताया कि मैंने विश्व की सबसे बड़ी घड़ी बनाई है जो 5 फुट 7 इंच व्यास की है। इससे पहले 4 फुट 9 इंच की घड़ी लिम्का बुक ऑफ रेकॉर्ड में दर्ज है। साथ ही साथ इस घड़ी की खासियत यह है कि यह 15 मिनट में खोलकर कहीं भी ले जाई जा सकती है। इस घड़ी के निर्माण में मुझे कड़ी मेहनत करने पर 45 दिन लग गए। यह घड़ी अपने आप में भारत देश की एक अनूठी मिसाल होगी।
संबंधित खबरें
Responses
Leave your comment