Menu
वैन (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कश्मीर से धारा 370 में संशोधन के बाद कश्मीरी अलगाववादी कैदियों को लगातार अन्य जेलों में शिफ्ट किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की आगरा सेंट्रल जेल भी अब कश्मीर और धारा 370 से कहीं ना कहीं जुड़ गई है। क्योंकि यहां अब कश्मीरी अलगाववादी कैदियों को भी रखा गया है। अब तक लगातार तीन शिफ्टों में यहां 85 कैदियों को शिफ्ट किया जा चुका है। कैदियों की सुरक्षा के लिए प्रशाशन ने पूरी मुस्तैदी के साथ अभेद सुरक्षा खाका बनाया है। बीते कल भी आगरा की सेंट्रल जेल में कश्मीर से कैदियों को शिफ्ट किया गया है। कश्मीरी कैदियों के आगरा आने के बाद प्रशाशन ने उनकी जानकारी अज्ञात रखी है। एडीएम सिटी के पी सिंह हालांकि कैदियों से जुड़ी कोई जानकारी नहीं बताना चाहते, पर उन्होंने इतना बताया है कि उनकी सुविधाओ का इंतजाम किया गया है। साथ ही सुरक्षा भी कड़ी की गई है। सभी व्यवस्थाएं और जानकारियां अज्ञात रखी गयी हैं और साथ ही जेल के रास्तों में अलग-अलग चौकियां बनाई गई हैं। जेल प्रशाशन के साथ ही समय-समय पर प्रशाशनिक अधिकारी, पुलिस और मेजिस्ट्रेट चेकिंग भी की जा रही है।
On Fri, Mar 29, 2024