डीवीवीएनएल के एमडी ने मिलने से मना किया तो धरने पर बैठे किसान यूनियन के पदाधिकारी

वैन (उत्तर प्रदेश - सुनील अरोड़ा, आगरा - 18.04.2022) :: बिजली से संबंधित किसानों की तमाम मांगों ओर समस्या के समाधान को लेकर भारतीय किसान यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा के नेतृत्व में एमडी कार्यालय पहुंचे। उनके साथ प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान, मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह परिहार एवं आगरा जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया, रणवीर चाहर सहित तमाम पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता भी साथ थे।

जब दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अमित किशोर ने उनसे मुलाकात करने को मना कर दिया, तो भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया और वह एमडी कार्यालय के सामने गेट पर ही धरने पर बैठ गए ओर एमडी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे तो वही एमडी ने पुलिस को सूचना दी, सूचना पर भारी मात्रा में पुलिस मौके पर पहुँच गई।

पदाधिकारी ओर कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक एमडी मौके पर नहीं आ जाएंगे, हम यहां से उठने वाले नहीं हैं। जब दक्षिणांचल विद्युत वितरण खंड के तमाम अधिकारी मौके पर आए, लेकिन भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी नहीं हटे ओर एमडी को बुलाने की मांग की। किसानों की जिद के आगे किसी की ना चलते देख एमडी अमित किशोर स्वयं पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओं के बीच में आये और किसानों को मना कर अपने ऑफिस में ले गए ओर उनकी समस्या सुनी ओर जहां पर भारतीय किसान यूनियन की जो जनहित की मांगे थीं उन पर उन्होंने सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन सभी मांगों पर कार्रवाई कर यूनियन के पदाधिकारियोंको अवगत करा दिया जाएगा।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र परिहार ने बताया कि अधिकारी किसानों की समस्या दूर करने की बजाय उनसे मिलने से कतराते है, लेकिन अब ऐसा नही चलेगा।

इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान, मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार, आगरा जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया, मंडल प्रमुख महासचिव रणवीर सिंह चाहर, बाबा मान सिंह चाहर, तहसील अध्यक्ष सदर किशन वीर सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष श्री जगदीश परिहार, सुखपाल सिंह एवं धर्मवीर सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Responses

Leave your comment