वैन (हरीश पाठक - भरतपुर, राजस्थान) :: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा सदन में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने का संकल्प पत्र प्रस्तुत किए जाने के बाद भरतपुर में वेदांता शिक्षण संस्थान की ओर से सारस चौराहे पर मिठाई बांटकर खुशियां मनाई गई।
इस अवसर पर चरण पूनिया ने कहा अब सही मायने में जम्मू-कश्मीर का विकास हो सकेगा और यह राज्य पूरे देश के साथ एक सूत्र में बंधा रहेगा। मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया गया। यह अत्यंत जरूरी था। इस फैसले का लंबे समय से पूरे देश की जनता को इंतजार था।
गगन फौजदार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का एक राज्य था, लेकिन धारा-370 की वजह से यह अलग-थलग पड़ा था। ना केवल राजनैतिक रूप से बल्कि सामाजिक व सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी अलग दिखता था। अब सही मायने में देश एक दिखेगा। अब अन्य राज्यों के लोग वहां रह सकेंगे। इससे कश्मीर का भी तेजी से विकास होगा। आतंकवाद समाप्त होगा। भय का माहौल नहीं रहेगा। कश्मीरी पंडित भी बेखौफ अपने पैतृक स्थान पर रह सकेंगे। विशेष राज्य का दर्जा हटने से भारत सरकार पर जो आर्थिक बोझ था, वह भी कम होगा। लेह-लद्दाख स्वतंत्र राज्य बनने से उसका भी विकास होगा। जम्मू की आबादी कश्मीर से तीन गुणा है, लेकिन पुराने ढांचे की वजह से वहां के लोगों को सही प्रतिनिधित्व नहीं मिलता था। अब वहां की विधानसभा में भी संतुलन आएगा। कुल मिलाकर इसका फायदा जम्मू-कश्मीर के अलावा पूरे देश को मिलेगा।
संबंधित खबरें
Responses
Leave your comment