अक्षय पात्र में राष्ट्रपति और योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को अपने हाथ से परोसा भोजन

वैन (राज ठाकुर राजावत - मथुरा, उत्तर प्रदेश) :: भक्ति वेदांत स्वामी मार्ग स्थित अक्षय पात्र परिसर, वृन्दावन में गुरूवार को भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सविता कोविंद जी, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महोदया श्रीमती आनंदी बेन पटेल एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का आगमन हुआ। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैंन श्री मधु पंडित दास एवं वाइस चेयरमैंन श्री चंचलापति दास ने वृन्दावन पहुंचने पर उन्हें पुष्प गुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात उन्होंने प्रांगण स्थित चंद्रोदय मंदिर में श्रीश्री राधा वृन्दावन चंद्र के दर्शन कियें।

दर्शन उपरांत उन्होंने अक्षय पात्र की केन्द्रीयकृत रसोई का भ्रमण किया। इस अवसर पर बाटी, गौंदा आटस, मघेरा, रामताल, देवी आटस, भरतिया व नारायणपुर के शासकीय विद्यालयों से आए, बच्चों ने गुलाब का फूल देकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। तत्पश्चात उन्होंने केन्द्रीयकृत रसोई का व्यापक निरीक्षण कर उसकी कार्य प्रणाली को बारीकी से समझा। इस दौरान संस्था के चेयरमैंन श्री मधु पंडित दास ने उन्हें वृन्दावन स्थित केन्द्रीयकृत रसोई का परिचय विस्तार पूर्वक प्रदान किया। इसके बाद महामहिम राष्ट्रपति ने शासकीस विद्यालयों से आये बच्चों को अपने हाथों से भोजन परोसा व अक्षय पात्र द्वारा की जा रही मध्याह्न भोजन वितरण सेवा की सराहना की।

भारत के महामहिम राष्ट्रपति के वृन्दावन आगमन पर संस्था के चेयरमैंन श्री मधु पंडित दास ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमारे लिए बडे ही हर्ष का विषय है कि भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी का आगमन अक्षय पात्र वृन्दावन परिसर में एव ंहम अपने आप को गौरवाविंत महसूस कर रहे है कि उन्होंने अपना कीमती समय निकाल कर हमारे बच्चों को अपने हाथों से भोजन परोसा व उन्हें अपना शुभाशीष प्रदान किया।

इस अवसर पर संस्था के वाइस चेयरमैंन श्री चंचलापति दास ने बताया कि अक्षय पात्र के द्वारा स्थापित 52 किचन में से वृन्दावन के केन्द्रीयकृत रसोई का स्थान सबसे पहले स्थापित होने वाले रसोई घरों में दूसरा है, और महामहिम के आगमन से इसके गौरव में आज और वृद्धि हो गई।

इस अवसर पर डेयरी विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चैधरी, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, बैसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी एवं संस्था के उपाध्यक्ष भरतर्षभा दास, युधिष्ठिर कृष्ण दास एवं संघ के प्रांत प्रचारक हरीश उपस्थित थे।

Responses

Leave your comment