किसान संगठनों द्वारा भारत बंद को पूरी तरह सफल बनाने की अपील

- सुबह 6 से शाम 6 बजे तक भारत बंद का आह्वान

- MSP कानूनी गारंटी की मांग जारी

उत्तर प्रदेश (सुनील अरोड़ा - आगरा/मथुरा) :: केंद्र द्वारा बीते साल पारित किये गये तीन कृषि कानूनों के विरोध में धरनारत किसान यूनियनों के संयुक्त किसान मोर्चा ने देश के नागरिकों से 26 मार्च के भारत बंद को पूरी तरह सफल बनाने की अपील की है। किसान लगभग चार महीने से केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

किसान संगठन ने 26 मार्च को सुबह 6 से शाम 6 बजे तक भारत बंद का आह्वान किया है। इस दौरान पूरे देश में सभी सड़क और रेल परिवहन, बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थान बंद रहेंगे।

इसी संदर्भ में राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर चक्का जाम के संबंध में मंडल कैम्प कार्यालय बरौली में बैठक की गई

26 मार्च 2021 को राष्ट्रव्यापी आह्वान पर तीन कृषि विरोधी कानून को विरोध प्रदर्शन करने के लिए किए जाने वाले चक्का जाम को लेकर मंडल कैंप कार्यालय बरौली में बैठक आहूत की गई।

बैठक की अध्यक्षता राम किशन ने व संचालन ललित शर्मा प्रवक्ता आगरा मंडल ने किया । बैठक में कमेटी गठित कर चक्का जाम करने की सफल रणनीति तैयार की गयी। गठित कमेटी के निर्देशन में चक्का जाम के लिए *यमुना एक्सप्रेस वे राया* कट चिन्हित किया गया। बैठक में आगरा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र परिहार, मंडल कोषाध्यक्ष जगदीश परिहार, मंडल सलाहकार गिरिराज सिंह मंडल सलाहकार सदस्य सोनवीर, जिला महासचिव मथुरा देवेंद्र सिंह रघुवंशी, इंद्र पाल काका, उमेश परिहार, मुख्तियार सिंह, योगेश अस्थाना सहित बड़ी तादाद में किसान उपस्थित रही। बैठक में मंडल में ओलावृष्टि से हुए नुकसान पर मंडल अध्यक्ष गजेंद्र परिहार ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी के जिलाधिकारियों से नुकसान की निष्पक्ष जांच करा किसानों को शत प्रतिशत मुआवजा देने की मांग की। आगरा में भी भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां ओर महासचिव कृपाल सिंह फ़ौजदार ने बताया कि कल 26 मार्च को राष्ट्रीय नेतृत्व ओर मंडल अध्यक्ष के आदेश पर इनररिंग रोड रमाडा होटल कट पर 12 बजे चक्का जाम किया जाएगा।

Responses

Leave your comment