Menu
वैन (हरीश पाठक - भरतपुर, राजस्थान) :: राजस्थान के भरतपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में एम.बी.बी.एस. प्रथम वर्ष की छात्रा ने फैकल्टी पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कॉलेज के प्राचार्य को लिखित में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के पश्चात छात्राओं ने फैकल्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ अजय कुकरेजा ने स्पष्ट किया कि एम.बी.बी.एस. प्रथम की छात्रा ने अपनी फैकल्टी के खिलाफ उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है जिसकी जांच शुरू कर दी है। महज 24 घंटों में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शिकायत पर कॉलेज की जेंडर हरासमेंट कमेटी जांच कर रही है और वह मात्र 24 घंटों में अपनी तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश करेगी।
On Sun, Feb 11, 2024
On Thu, Feb 8, 2024
On Sat, Feb 10, 2024