घर से लापता नाबालिग लड़की 8 दिन बाद बरामद

वैन (लोकेन्द्र कुमार - बिजनौर, उत्तर प्रदेश) :: धामपुर थाना क्षेत्र में अभी 8 दिन पहले एक नाबालिग लड़की गैर संप्रदाय लड़के के साथ चली गई थी। जिसको लेकर लड़की के पिता ने थाने में दूसरे संप्रदाय के लड़के पर लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले को लेकर नाबालिग लड़की के घरवाले और स्थानीय निवासी लड़की की बरामदगी न होने पर थाने में प्रदर्शन भी कर चुके थे। धामपुर पुलिस ने आज आरोपी लड़के को गिरफ्तार करके लड़की को बरामद कर लिया है।

धामपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले अखिलेश कुमार ने 8 अगस्त को दूसरे संप्रदाय के मोहल्ला पहाड़ी दरवाजे के रहने वाले दानिश पर अपने बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने व अपहरण करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। तहरीर में दानिश के साथ उसके पिता इस्लाम सहित परिवार के अन्य लोगों को लड़की के अपहरण के मामले में थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। लड़की की बरामदगी को लेकर लड़की के परिजन लगातार थाने में प्रदर्शन भी कर रहे थे। इसको लेकर पुलिस ने लड़के के पिता इस्लाम को पहले ही जेल भेज दिया था। पुलिस ने आज मुख्य आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लड़की को बरामद कर लिया है। एसपी देहात संजय कुमार ने इस अपरहण का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दानिश को अफजलगढ़ से गिरफ्तार किया है। साथ ही नाबालिग लड़की की सकुशल बरामदगी कर ली गई है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत कर उसके बयान दर्ज कर नाबालिग लड़की को उसके पिता को सौंप दिया है।

Responses

Leave your comment