गाय के वर्धन की भूमि गोवर्धन में शासन के आदेश पर प्रशासन का सराहनीय कार्य

- पदमश्री सुदेवी दासी का उद्देश्य केवल गौसेवा

वैन (राज ठाकुर राजावत - गोवर्धन (मथुरा), उत्तर प्रदेश) :: कान्हा की क्रीड़ा स्थली ब्रज के गोवर्धन धाम में शासन और प्रशासन की इस सराहनीय पहल ने सबका मन जीत लिया है। गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में पड़ने वाले जतीपुरा, आन्यौर पेठा और राधाकुण्ड में अब गौशाला खोलने का निर्णय प्रशासन द्वारा लिया गया है। गोवर्धन में 2 अइस्थाई गौशालाएं खोली जा चुकी हैं। अब शासन के आदेश पर जिला प्रशासन द्वारा गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में 2 गौशालाएं और खोली जाएंगी, जिनमे से पेठा स्थित गौशाला का उद्घाटन कर दिया गया है। अब जिला प्रशासन जतीपुरा में भी गौशाला खोलने जा रहा है जो कि गिरिराज जी मुखारविन्द जतीपुरा द्वारा संचालित की जाएगी। इसके बारे में एसडीएम गोवर्धन द्वारा बताया गया कि गोवर्धन जैसे पवित्र तीर्थ स्थल पर गाय रोड पर नहीं दिखे इसकी दिशा में कदम बढ़ाते हुए अब गोवर्धन में गौशालाएँ ही नहीं गौ समाधी स्थल भी बनवाये जाएंगे। आगामी समय मे गाय अब परिक्रमा मार्ग और सड़कों पर नहीं दिखेगी। एसडीएम गोवर्धन राहुल यादव द्वारा गौ समाधी स्थल की जमीन का भी निरीक्षण किया गया। साथ ही साथ गौ समाधी स्थल ना होने पर आवाज उठाकर प्रशासन को नींद से जगाने वाली गाय सेविका पद्मश्री सुदेवी दासी से भी एसडीएम राहुल यादव द्वारा गोवर्धन में गायों की व्यवस्था में खुलने वाली गौशालाएं एवम गौ समाधी स्थल के बारे में अवगत कराया गया। एसडीएम द्वारा पद्मश्री सुदेवी दासी से गायों की व्यवस्था के लिए सुझाव भी लिए गए जिसके बारे में राहुल यादव द्वारा बताया गया।

गोवर्धन में शासन-प्रशासन द्वारा खोली जा रही गौशाला हैं एवं गाय समाधि स्थल, गाय सेविका पद्मश्री सुदेवी दासी पूर्ण रूप से संतुष्ट नजर आई और खुश दिखी। सुदेवी दासी द्वारा जिला प्रशासन का धन्यवाद देते हुए गायों को घर से बाहर निकाल कर सड़कों पर ना छोड़ने की जनता से भी अपील की गई। सुदेवी दासी ने गाय के गोबर को भी बहुत महत्वपूर्ण बताया गया।

Responses

Leave your comment