किसानों ने मनाई अपने मसीहा और यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयन्ती

वैन (ब्रज किशोर शर्मा / सुनील अरोरा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: भारतीय किसान यूनियन (गैर-राजनैतिक) के बेनर तले आगरा जिले के समस्त किसानों ने भारत के लोकप्रिय एवं किसानों की आवाज भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक स्व० चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 84 वीं जयंती 6 अक्टूबर को के.डी. गार्डन नवामील बमरौली कटारा फतेहाबाद रोड़ आगरा पर मनायी। इस मौके पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें शिव सागर शर्मा, परमानन्द शर्मा, रजनीकांत लवानिया, भगवान सिंह पोनिया, हेमराज मीणा, श्रीमती गीता सिंह, निभा सिंह और राजकुमारी ने काव्य पाठ प्रस्तुत कर किसानों को भाव-विभोर कर दिया। मंच संचालक का जिम्मा अंगद धारिया ने संभाला। कार्यक्रम का आयोजन आगरा प्रभारी राजवीर लवानिया ने किया।

इस मौके राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान, मंडल अध्यक्ष चौधरी गजेन्द्र सिंह परिहार, मंडल उपाध्यक्ष लल्लू, विष्णु कटारा सहित सैंकड़ों किसान एवं भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Responses

Leave your comment