आगरा के शहीद को पांच लाख प्रदान कर कल किया जायेगा ताज महोत्सव का शुभारम्भ

व्यूज़ 24 (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: 'परंपरा थीम पर ताज महोत्सव 2019 का आयोजन कल (18 फरवरी) से शिल्पग्राम में होने जा रहा है। 10 दिवसीय इस महोत्सव के दौरान शिल्पग्राम में आगुंतकों का स्वागत करते द्वार हों या महोत्सव के उल्लास से रंगीं-सजी दीवारें, आपको भारत के प्रमुख त्योहारों, संस्कृतियों की परंपराओं की झलक पूर्णतः देखने को मिलेगी। वहीं महोत्सव से होने वाली कमाई से 5 लाख आगरा के जवान शहीद कौशल रावत के परिवार को स्थानीय प्रशासन द्वारा दिया जाएगा, जो पुलवामा हमले के दौरान शहीद हुए थे।
ताजनगरी में इस जश्न की 28वीं वर्षगांठ है। ताज महोत्सव का आयोजन शिल्पग्राम में 18 से 27 फरवरी तक होगा। महोत्सव का उद्घाटन करने राज्यपाल राम नाईक आ रहे हैं। पहले दिन शाम को 'सत्य समर्पण' संस्था द्वारा नृत्य नाटिका 'सिया राम अवधपुरी से जनकपुरी' की प्रस्तुति होगी। महोत्सव के शुरू होने में भले ही कुछ घंटे बचे हों, लेकिन शहर उत्सव के रंग में रंगने लगा है। ऐसा होना लाजिमी भी है, आखिर महोत्सव में सभी वर्गों का ध्यान जो रखा गया है। साहित्य प्रेमियों के लिए पुस्तक मेला है तो पर्यावरण प्रेमियों के लिए आगरा ग्रीन फेस्टिवल। थियेटर पसंद करने वालों को सूरसदन में होने वाले नाटक लुभाएंगे तो शेर-ओ-शायरी और कविताओं के शौकीनों को मुशायरा और कवि सम्मेलन देर रात तक जगाएंगे। शास्त्रीय संगीत व नृत्य की प्रस्तुतियों में देश की गौरवशाली संस्कृति की झलक मिलेगी। ङ्क्षहदी फिल्मों के गायक कुमार शानू, उषा उत्थप, पंजाबी गायक जसवीर जस्सी और गायक रितु पाठक, अल्ताफ रजा अपने सदाबहार नगमों पर दर्शकों को झुमाएंगे। कॉमेडियन सुनील पाल और राजू रेंचो लोगों को गुदगुदाएंगे तो फैशन के रंग भी शो में कैटवॉक करतीं मॉडल दिखाएंगी। उपनिदेशक पर्यटन/ताज महोत्सव आयोजन समिति के सचिव अमित तो कहते हैं कि महोत्सव की 'परंपरा' को बनाए रखते हुए हर वर्ग की पसंद का ध्यान इस बार रखा गया है। बॉलीवुड कलाकारों के साथ देशभर का शिल्प लोगों को लुभाएगा।
ताजमहोत्सव का शुभारम्भ सोमवार को शहीदों को श्रद्धांजली दे किया जाएगा। महोत्सव समिति आगरा के लाल शहीद कौशल किशोर के परिजनों को पांच लाख रुपये देगी। आगरा के शिल्पग्राम में 18 से 27 फरवरी तक चलने वाले ताजमहोत्सव में कुमार शानू, उषा उत्थुप, अल्ताफ रजा प्रस्तुति देंगे, साथ ही कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा। ताजमहोत्सव में हर रोज रंगारंग कार्यक्रम होंगे। बॉलीवुड सिंगर के साथ ही मुंबई का बैंड भी अपनी प्रस्तुति देगा। इसके लिए शिल्पग्राम में तैयारियां जोरों पर हैं। ताजमहोत्सव के लिए शिल्पी भी आने लगे हैं।

ये होंगे कार्यक्रम

18 फरवरी को पदमश्री डॉ गीता एम का ओडिसी न्रत्य
19 फरवरी सियाराम का कार्यक्रम
20 फरवरी उषा उत्थुप का कार्यक्रम
22 फरवरी अल्ताफ राजा
23 फरवरी सुनील पाल कॉमेडियन
24 फरवरी उडान बैंड मुंबई
25 फरवरी सिंगर रितु पाठक
26 फरवरी सिंगर जसवीर जस्सी
27 फरवरी कुमार शानू

Responses

Leave your comment