अमित जानी आगरा में छुपते-छिपाते कर गये चुनावी प्रत्याशियों की घोषणा

व्यूज़ 24 (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी अपनी पूर्व घोषित मीटिंग के लिए छुपते-छिपाते आगरा पहुंचे। यहां उन्होंने अपने तयशुदा स्थान पर बैठक ना करके एक निजी होटल में अपनी पार्टी की पहली चुनावी बैठक को अमलीजामा पहनाया। बैठक में उन्होंने आगरा के दोनों प्रत्याशियो की विधिवत घोषणा की। इस दौरान उन्होंने हिन्दू की बात करने वालों की जगह हिन्दुओं के लिए काम करने वालों को चुनाव लड़ाने की बात कही। उनका कहना था कि आगरा में जितने भी पोस्टर पार्टी के प्रत्याशियों के लगाए जाएंगे उनमें से हर पोस्टर पर उनके ऊपर लगे आरोप का जिक्र जरूर होगा।

Responses

Leave your comment