महिला से छेड़खानी करने वाले की "लाइव" पिटाई

व्यूज़ 24 (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: आगरा में एक युवती से छेड़खानी करना एक शोहदे को भारी पड़ गया। नशेबाज शोहदे की बीच सड़क पर जमकर धुनाई हुई। मामला थाना शाहगंज क्षेत्र का है जहां पर एक युवती सुबह के वक्त पैदल जा रही थी। तभी नशे में धुत युवक ने युवती से छेड़खानी कर दी। छेड़खानी के बाद गुस्साई युवती ने नशेबाज शोहदे को पकड़ लिया और जमकर पीटा। इतना ही नहीं रास्ते में जा रहे राहगीरों ने भी शोहदे को जमकर पीटा। पिटाई के बाद शोहदे ने भागने की कोशिश की लेकिन युवती और भीड़ ने फिर से शोहदे को पकड़ लिया और दोबारा से पिटाई लगा दी।

Responses

Leave your comment