"सर्जिकल स्ट्राइक" के सबूत मांगने वालों को बाँध दो जहाज के आगे - हिन्दू कल्याण महासभा

व्यूज़ 24 (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: पुलवामा हमलें के बाद लगातार देश में सियासत का दौर शुरू हो गया है। जहां एक तरफ देश ने पाकिस्तान को करारा जवाब देकर देश की शान बचाई है तो वहीं देश के राजनेता "सर्जिकल स्ट्राइक" पर जवाब-तलब कर रहे हैं, सबूत मांग रहे हैं।

इन सब बातों से आक्रोशित हिन्दू कल्याण महासभा ने थाना ताजगंज स्थित ताज व्यू चौराहे पर पुतला दहन कर अर्थी निकाली। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा "सर्जिकल स्ट्राइक" पर सबूत मांगे जाने से हिंदूवादी संगठन ने दिग्विजय सिंह के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने दिग्विजय को पाकिस्तान का एजेन्ट बताया। इस दौरान हिन्दू कल्याण महासभा के नेता संजय जाट ने कहा कि भारतीय सैनिकों द्वारा जो "सर्जिकल स्ट्राइक" की गई है उससे दिग्विजय सिंह को काफी दुख हुआ है। यही वजह है कि दिग्विजय सिंह सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं। "सर्जिकल स्ट्राइक" के सबूत मांगने वाले नेता सीधे तौर पर पाकिस्तान के एजेंट हैं।

Responses

Leave your comment