समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित किसान सम्मलेन में अफरातफरी

वैन (कन्नौज ब्यूरो - अलीमुद्दीन) :: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने एक्सप्रेसवे के रास्ते कन्नौज के इंदरगढ़ पटेल नगर पहुंचकर किसान सम्मलेन में शिरकत की और मंच के माध्यम से जनसभा को सम्बोधित किया। भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुये उन्होंने कहा कि इनकी सरकार में बालू 13 हजार की सौ फुट बिक रही है और आलू मद्दा किसानों का और अखिलेश की सरकार में आलू किसानो से महंगा ख़रीदा जाता था और बालू सस्ती थी। आलू का दाम मिटटी से भी कम है जिससे जनता परेशान है। सपा के किसान सम्मलेन में पार्टी के पूर्व मंत्री विजय बहादुर पाल को मंच पर जगह न मिलनेपर वह जनता के साथ कुर्सियों पर बैठे दिखाई दिए। मंच पर ज्यादा कार्यकर्त्ता जमा होने पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया और लोग मंच से गिरते नजर आये। कार्यक्रम की महिला आयोजक कंचन कन्नौजिया ने प्रदेश अध्यक्ष को सरदार पटेल की तस्वीर भेंट की। सम्मलेन में कई वरिष्ठ सपा नेताओ ने शिरकत की और भारी तादाद में कार्यकर्ता किसान सम्म्मेलन में पहुंचे। किसानों के साथ उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार और केंद्र के सरकार बहुत ही नाइंसाफी कर रही है। किसानों को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य तो क्या उनको लागत मूल्य तक नही मिल रहा है और किसानों को धर्म-जाति की बात समझाकर भाजपा 2019 का चुनाव जीतना चाहिती है। हम माननीय अखिलेश यादव जी के सिपाही हैं। अखिलेश जी ने उत्तर प्रदेश में विकास किया है और किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम दिया है और दाम दिलाने का काम किया है। इसलिए हम अपने किसान भाइयों से मिलने आये हैं और उनकी समस्याओं से मिलने आये हैं साथ ही अपनी बात कहने आये हैं।

Responses

Leave your comment