उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का जिला मुख्यालय साप्ताहिक बंदी के विरोध में पर प्रदर्शन

वैन (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश - 12.10.2021) :: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की खंदौली शाखा के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पहुंच साप्ताहिक बंदी के खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने साप्ताहिक बंदी का विरोध किया।

आपको बता दें, कि, वैश्विक महामारी कोरोना के बाद से ही उद्योग और व्यापार निचले स्तर पर चल रहे हैं जिसके बाद से ही व्यापारी वर्ग त्योहारी सीजन को देखते हुए व्यापार को बढ़ाने का भरकस प्रयास कर रहे हैं, इसी क्रम में ग्रामीण क्षेत्र खंदौली के उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी प्रभु सिंह के साथ वार्ता की और उनको साप्ताहिक बंदी किए जाने के खिलाफ एक ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों का कहना था कि ग्रामीण क्षेत्र खंदौली आलू उत्पादन का प्रमुख केंद्र है साथ ही आगे त्योहारी सीजन भी है जिसको लेकर अगर साप्ताहिक बंदी की जाती है तो किसान और ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ेगी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने साप्ताहिक बंदी के खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा साप्ताहिक बंदी को जल्द से जल्द खत्म करने की मांग की।

Responses

Leave your comment