फतेहपुर सीकरी में मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन

व्यूज़ 24 (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन आज फतेहपुर सीकरी पहुंचे। फतेहपुर सीकरी में शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर पहुंचे ज़ाकिर ने इससे पहले आज ही ताजमहल का दीदार किया था।
फतेहपुर सीकरी में ज़ाकिर ने शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में ज्यारत की और चादर भी चढ़ाई। हुसैन ने दरगाह में अकीदत के फूल भी पेश किए। जाकिर हुसैन अपने परिवार के साथ शेख सलीम चिश्ती दरगाह में पहुँचे और लगभग एक घण्टे तक ज्यारत की।

Responses

Leave your comment