वैलेंटाइन ऑफर - मुस्लिम लड़की से शादी करो, 51000/- पाओ

व्यूज़ 24 (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: हमेशा विवादों में रहने वाले हिन्दू कल्याण महासभा के प्रदेश महासचिव संजय जाट ने फिर एक बयान दे विवाद खड़ा कर दिया है।

आपको बताते चलें कि ताजनगरी आगरा के गड़ी चांदनी में हिन्दू कल्याण महासभा का सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगो ने सदस्यता ली। जबकि पत्रकारों से बात करते हुए संजय जाट ने कहा कि 14 फरवरी को जो हिन्दू भाई मुसलमानों की बहन-बेटियों को भगाकर शादी करना चाहता है उस हिन्दू भाई की हिन्दू कल्याण महासभा शादी करायेगा और शादी करने वाले हिन्दू भाई को 51000/- रु का इनाम भी दिया जायेगा।

Responses

Leave your comment