तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय गीता जंयती महोत्सव का आज अंतिम दिन; हरियाणवी गीतों से झूम उठा महोत्सव

- पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता पहुंचे बतौर मुख्यातिथि

- महोत्सव के तीसरे दिन का शुभारंभ; नगर शोभा यात्रा को झंडी दिखाकर किया रवाना

वैन (सूरज दुहन - गुरुग्राम, हरियाणा - 14.12.2021) :: गीता जयंती महोत्सव के तीसरे दिन आज शोभा यात्रा निकाली गई। गीता में निहित अर्थों का श्लोक उच्चारण व विभिन्न प्रकार की झांकियों के माध्यम से प्रस्तुति देने वाली यह यात्रा विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। पटौदी के विधायक सत्य प्रकाश जरावता बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे और महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद नगर शोभा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह महोत्सव सिविल लाइन स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल परिसर में आयोजित किया गया।

Responses

Leave your comment