Menu
व्यूज़ 24 (भगत तेवतिया - पलवल, हरियाणा) :: पलवल शहर थाना इलाका स्थित एक डेयरी संचालक द्वारा कर्जदारों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी की शिकायत पर 10 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई सुरेश कुमार के अनुसार कल्याण इंक्लेव निवासी मीना देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति रमेश पंवार डेयरी का काम करता था। उसने रोजी-रोटी चलाने के लिए कुछ लोगों से कर्ज लिया हुआ था। जिन लोगों से उसके पति ने कर्ज लिया था, वो उसे बार-बार परेशान करते थे और उसे जान से मारने की धमकी देते थे। आरोप है कि उसके पति ने उन लोगों से परेशान होकर गुरूवार को घर पर ही कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड दिया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अशोक निवासी फिरोजपुर, आगरा निवासी आसम खान, आशीष, महिला पाल निवासी स्यौहोल सहित 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
On Thu, Mar 28, 2024