यमुना के बीहड़ में अज्ञात कारणों से अचानक लगी आग

उत्तर प्रदेश (ब्रज किशोर शर्मा / नीरज परिहार) आगरा :: भीषण गर्मी में अज्ञात कारणों से यमुना के बीहड़ में अचानक लगी आगl आग लगने से ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी, भीषण आग से जीव जंतु, वृक्ष हुए जलकर राखl ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना, आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ीl जंगल में रास्ता नहीं होने के कारण आग लगने के स्थान पर नहीं पहुंच सकी फायर बिग्रेड की गाड़ीl आग को गांव की तरफ बढ़ता देख ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा, एकत्रित ग्रामीण आग बुझाने में लगेl आग पर नहीं काबू, 4 किलोमीटर तक फैली भीषण आगl थाना पिढौरा क्षेत्र के गांव बलाई से लेकर रामपुर चंद्रसैनी के यमुना के बीहड़ में फैली आग।

Responses

Leave your comment