Menu
वैन (अर्जुन शर्मा - जम्मू) :: जम्मू शहर के बस अड्डे पर ग्रेनेड हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 32 घायल हो गये हैं। घायलों में तीन की हालत गम्भीर बतायी जा रही है। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। घटना के बाद जम्मू सम्भाग के पुलिस महानिरीक्षक एम. के. सिन्हा ने बताया कि हमले के एक संदिग्ध को नगरोटा टोल प्लाजा से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह व्यक्ति कश्मीर घाटी की तरफ भागने की कोशिश में था। उसकी खानपुरा दासीन के यासीन जावेद बट्ट उर्फ अरहान के रूप में उसकी पहचान हुई है। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान यासीन ने अपना अपराध कबूल कर लिया है और खुलासा किया है कि यह हमला उससे हिजबुल मुजाहिदीन ने करवाया था।
On Sat, Apr 20, 2024
On Fri, Apr 19, 2024