उप चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

वैन (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: आगरा की उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 19 मई को होने वाले उप चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही हैं। उत्तरी विधान सभा तत्कालीन बीजेपी विधायक जगन प्रसाद गर्ग के निधन के बाद खाली हुई थी। इस सीट से 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 19 मई को इनका भविष्य ईवीएम में कैद हो जायेगा। चुनाव के लिए 92 मतदान केंद्र और 438 बूथ बनाये गए हैं। चुनाव प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए 25 माइक्रो-आब्जर्वर, चार जोनल और 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इस बार आगरा की उत्तरी विधानसभा सीट पर पुरुष मतदाता 2.18 लाख, महिला मतदाता 1.81 लाख जबकि कुल करीब चार लाख मतदाता मतदान करेंगे। इनमे डेढ़ हजार के करीब दिव्यांग वोटर भी शामिल हैं।

Responses

Leave your comment