Menu
वैन (दिल्ली ब्यूरो - 04.012022) :: भारतीय इतिहास में वीर सावरकर एवं उनका भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष में सहभाग विस्मृत नहीं हो सकता। अंडमान की कालकोठरी में छल-यातनाएं सहन कर मातृभूमि के लिए कार्य करनेवाले वीर सावरकर जी के भाग्य में मात्र उपहास ही आया। आज भी झूठी जानकारी के आधार पर दुष्प्रचार कर उन्हें बदनाम करने का प्रयत्न किया जाता है। इसे रोकने के लिए उसे ऐतिहासिक प्रमाणों सहित उत्तर देना आवश्यक था तथा राजनीतिक मतभेद दूर कर सावरकरजी को प्राप्त दूरदृष्टि का लाभ उठाया होता, तो भारत का विभाजन भी टल सकता था। इस दृष्टि से शोध कर केंद्रीय जानकारी आयुक्त एवं विख्यात लेखक उदय माहुरकर और सहलेखक चिरायू पंडित ने ऐतिहासिक प्रमाणों सहित सावरकरजी के जीवन पर नया प्रकाश डालनेवाला पुस्तक ‘वीर सावरकर - दी मैन हू कुड हैव प्रिवेंटेड पार्टिशन’ लिखा है। इस पुस्तक का गोवा का लोकार्पण समारोह रविवार, 9 जनवरी 2022 के दिन होगा, ऐसी जानकारी हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. रमेश शिंदे जी ने पणजी में एक पत्रकार परिषद में दी। इस पत्रकार परिषद को ‘स्वराज्य संघटने’ के अध्यक्ष श्री. प्रशांत वाळके , म्हापसा, गोवा एवं हिंदु जनजागृती समिती के श्री. गोविंद चोडणकर यह भी उपस्थित थे। इस लोकार्पण समारोह में लेखक एवं केंद्रीय जानकारी आयुक्त उदय माहुरकर, तपोभूमी कुंडई के प.पू. ब्रह्मेशानंद स्वामी, मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई के स्वा. सावरकर राष्ट्रीय स्मारक के अध्यक्ष प्रवीण दीक्षित (निवृत्त पुलिस महासंचालक, महाराष्ट्र) तथा हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश शिंदे उपस्थित रहेंगे।
On Sun, May 22, 2022
On Sun, May 15, 2022
On Mon, May 9, 2022