गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज से पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा की मुलाकात; राजनीतिक चर्चाएं गर्म

हरियाणा (राजीव कुमार - कुरुक्षेत्र) :: हरियाणा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गीता ज्ञान संस्थान में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज से मुलाकात करने पहुंचे थे लगभग एक से आधे घंटे तक यह मुलाकात एक बंद कमरे में चली जिसकी काफी राजनीतिक चर्चाएं बाजार में गर्म है।

पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज वह गीता ज्ञान संस्थान में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।

हुड्डा ने कहा कि कल हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी और एक ज्ञापन भी राष्ट्रपति के नाम सौंपा जाएगा।

Responses

Leave your comment