Menu
उत्तर प्रदेश (नीरज परिहार - तहसील बाह - आगरा - 23.07.2021) :: आगरा जनपद के पिनाहट क्षेत्र के चंबल नदी घाट पर नदी में 24 घंटे में करीब ढाई मीटर पानी बढ़ने से प्रशासन के साथ तटवर्ती इलाकों में रहने वाले ग्रामीण सतर्क हो गए फिलहाल खतरे की कोई आशंका नहीं है। जानकारी के अनुसार राजस्थान मध्यप्रदेश मे हो रही बारिस का पानी चंबल नदी मे आने से नदी भी उफान पर आया है। पिनाहट घाट पर बुधवार शाम से नदी के जलस्तर मे बदलाव दिखा,किन्तु जब गुरुवार की सुबह हुई तो नदी उफनती हुई दिखाई दी। 24 घंटे में पिनाहट घाट चंबल नदी पर गुरुवार को शाम तक नदी का जलस्तर 111 मीटर पर से 113.5 पर पहुच गया। नदी में अचानक बढ़े जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया एवं तटवर्ती इलाकों रहने वाले ग्रामीण सतर्क हो गए। वैसे फिलहाल कोई खतरे की आशंका नहीं है। बारिश के पानी के चलते नदी का जलस्तर बढ़ गया है। चंबल नदी में बरसात के दिनों में बाढ़ का खतरा बना रहता है। वही इसी संदर्भ में नदी बड़े जल स्तर को लेकर नहर विभाग के एसडीओ भूपेन्द्र कुमार ने बताया कि राजस्थान के कोटा बैराज से कोई पानी छोडे जाने की कोई सूचना नही है। बरसात का पानी नदी मे आया है।जिससे नदी का जलस्तर बढा है।
On Fri, Mar 29, 2024