उत्‍तराखंड की राज्‍यपाल ने जारी किया ब्रज रत्‍न अवार्ड कार्यक्रम का पोस्‍टर

वैन (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्‍तर प्रदेश) :: इंक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन द्वारा 2019 का ब्रज रत्न अवॉर्ड कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन कर संस्था के पदाधिकारियों ने मीडिया को जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य उपस्थित रहीं और उन्होंने इस कार्यक्रम की जमकर प्रशंसा की इंक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष रत्न अवार्ड समारोह का आयोजन किया जाता है, जिसमें बृज की विभूतियों को सम्मानित किया जाता है। हरी पर्वत स्थित होटल होली डे इन में कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कार्यक्रम की प्रशंसा की, साथ ही बताया कि ऐसे कार्यक्रम शहर में होते रहने चाहिए क्योंकि ऐसे कार्यक्रमों से बृज की प्रतिभाओं को एक मंच मिलता है।

Responses

Leave your comment