लूट के सामान और तमंचे के साथ पुलिस ने दबोचे तीन बदमाश

वैन (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश - 14.10.2021) :: बुधवार देर रात, आगरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। थाना बरहन पुलिस के द्वारा तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। लुटेरों के पास से पुलिस ने लूट का सामान और तमंचा बरामद किया है।

थाना बरहन क्षेत्र में बीते दिनों कुछ लुटेरों के द्वारा एक लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद से पुलिस ने टीम का गठन कर लुटेरों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। बुधवार की देर रात को पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। सभी लुटेरों ने बरहन क्षेत्र में हुई लूट के साथ ही अन्य लूट का भी खुलासा किया है। एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि यह लुटेरे के बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दे चुके है। इन पर पहले से भी अलग अलग थाना क्षेत्रों में कई मुकदमे दर्ज है। एक लुटेरा फिरोजाबाद व अन्य दो लुटेरे आगरा के रहने वाले हैं। सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

Responses

Leave your comment