होली के त्यौहार पर भीड़ के मद्देनज़र आगरा पुलिस ने की मॉकड्रिल

व्यूज़ 24 (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: आगरा जी.आर.पी. और आर.पी.एफ. पुलिस ने होली के मौके पर आगरा केंट रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। होली के मौके पर ट्रेनों में भारी भीड़ की आशंका के मद्देनज़र आतंकियों और शरारती तत्वों का खतरा बढ़ जाता है। आतंकियों और शरारती तत्वों से निपटने के लिए आर.पी.एफ. और जी.आर.पी. ने बी.डी.एस. डॉग स्कॉयड के साथ आगरा कैंट से जाने वाली ट्रेनों में मॉकड्रिल भी की। रेलवे स्टेशन पर आर.पी.एफ. और जी.आर.पी. ने किस तरीके से संदिग्ध लोगो को पकड़ना है उसकी बाकायदा रिहर्सल की गयी। मॉकड्रिल के दौरान दो काल्पनिक संदिग्ध भी पकड़े गए।

Responses

Leave your comment