हाथरस (विमल महाजन - सासनी) :: बदलती जीवन सैनी और असंतुलित खानपान ही ज्यादातर बीमारियों की प्रमुख वजह बन रही है। इन बीमारियों में मधुमेह सबसे अहम है। यह रोग उम्र दराज लोगों से लेकर बचपन तक को अपनी चपेट में ले रहा है। समय के साथ इस बीमारी से पीड़ित मरीजो की संख्या भी बढ़ी है। रोटरी क्लब सासनी द्वारा कन्या इंटर कॉलेज रोड पर लगाए गए कैम्प में 100 से अधिक मरीजों की निःशुल्क जाँच की गई जानकारी अध्यक्ष विपुल लुहाड़िया द्वारा दी गई। डॉ साकेत गुप्ता ने सभी मरीजों का प्रशिक्षण किया, जिसके लिए क्लब पदाधिकारियों द्वारा इस सेवा कार्य के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया गया ऐसी जानकारी सचिव विकास सिंह द्वारा दी गई। विमल वार्ष्णेय, निर्देश वार्ष्णेय, उत्तम वार्ष्णेय, साकेत गुप्ता, विपुल लुहाड़िया, विकास सिंह, यश लुहाड़िया, प्रभात वार्ष्णेय, आकाश वार्ष्णेय, विकास अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
Responses
Leave your comment