Menu
उत्तर प्रदेश (सुनील अरोड़ा आगरा) :: भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला अध्यक्ष राजवीर लवानियां कर नेतृत्व में शुक्रवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जनपद आगरा के गढ़ी वृंदावन बमरौली कटारा फतेहाबाद रोड पर पंचायत की गई। पंचायत में किसान नेतायों ने किसानों की समस्याओं को सुना और इस पर चर्चा की गई। किसान नेताओं ने बताया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते आज किसान कर्जदार हो गया है। केंद्र सरकार किसानों का कर्ज माफ करे और लॉक डाउन के दौरान के बिजली बिल माफ करने ओर किसानों को सब्जी, फल, दूध के उचित मूल्य मिले। इस दौरान पंचायत में पहुँचे किसानों ने अपनी अपनी समस्या रखी। किसान नेताओ का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी बेलगाम हो चुके है वह किसानों की समस्या पर आंख मूंद कर बैठे है। हम किसानों के साथ है ओर उनकी हर समस्या में किसान यूनियन उनके साथ है। पंचायत में मुख्य रूप से भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव माननीय राजपाल शर्मा , मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार, जिला अध्यक्ष राजवीर लवानियां, मंडल सचिव फतेहसिंह बेधड़क, जगदीश परिहार, करुआ सिंह, कृपाल सिंह फौजदार आदि मौजूद रहे। मंच संचालक किसान सत्यभान ने किया। इस मौके पर यूनियन के पदाधिकारी, तहसील के कार्यकर्ता और दर्जनों किसान मौजूद रहे।
On Fri, Mar 29, 2024
On Thu, Mar 28, 2024
On Tue, Mar 19, 2024