आगरा पुलिस ने दिया छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा का गुरुमंत्र

वैन (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: आगरा जनपद के थाना बाह पुलिस ने विद्यालय में जाकर अपनी पाठशाला लगाई और स्कूली छात्राओं को रक्षा के गुर सिखाए साथ ही उन्हें सुरक्षित रहने के कई तरीके सिखाए गए। पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 व डायल 100 की जानकारी दी गई। थाना बाह पुलिस ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रथम पुरा में पुलिस ने सुबह अपनी पाठशाला लगाकर छात्राओं को महिला सुरक्षा के नियमों का पाठ पढ़ाया। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए नारी सुरक्षा का अभियान एक माह तक चलाया जा रहा है। इस अभियान में पुलिस कॉलेज व विद्यालयों में जाकर छात्राओं को जागरूक कर रही है और पुलिस छात्राओं को अपनी आत्मरक्षा और सुरक्षा के लिए सशक्त कर रही है। वहीं उन्हें असामाजिक तत्वों से किस तरीके से जूझना हैं और अपना बचाव करना है जिसके लिए सेल्फ गुर सिखाए गए। वूमेन पावर के साथ जरूरत पड़ने पर महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 व डायल 100 कंट्रोल रूम पर सूचना देने की पूरी विस्तार से जानकारी छात्राओं को पुलिस द्वारा दी गई।

उधर, दूसरी तरफ जब सूबे के मुखिया के शिक्षकों को ही वूमेन पावर और डायल हंड्रेड कंट्रोल रूम की पूरी तरह जानकारी नहीं है तो वह शिक्षक होने पर छात्राओं और छात्रों को इसकी जानकारी क्या देंगे? ऐसा ही मामला गांव प्रथम पुरा के विद्यालय शिक्षामित्र के द्वारा देखने को मिला जहां शिक्षामित्र ऊषा देवी ने मीडिया के सामने बोलते हुए महिला सहायता नंबर को 190 और 1098 को 198 बोला। जब शिक्षकों को ही पूरी जानकारी नहीं है तो वह बेटियों को सुरक्षा के बारे में क्या समझाएंगी, बड़ा सवाल खड़ा करता है।

वहीं, आगरा जनपद के थाना बसई अरेला के थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने शुक्रवार को स्कूल गर्ल सिक्योरिटी जुलाई कैंपेन के अंतर्गत बसई अरेला क्षेत्र के कई स्कूलों में बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत स्कूलों में जाकर बालिकाओं व महिला सुरक्षा के लिए बेटियों को जागरूक किया और उन्हें आत्मरक्षा एवं सुरक्षा के लिए कई प्रकार के टिप्स सिखाएं, थानाध्यक्ष द्वारा बेटियों को आत्मबल बढ़ाने एवं आत्म सुरक्षा के लिए जूडो कराटे से संबंधित उनको असामाजिक तत्वों से अपनी सुरक्षा करने के बारे में विस्तार से समझाया गया और महिला सुरक्षा पर उन्होंने मौजूद बालिका महिलाओं को किस तरह से अपनी सुरक्षा करनी चाहिए इसके लिए महिला हेल्पलाइन पुलिस हेल्पलाइन के साथ तमाम प्रकार के टिप्स उन्हें बताए गए वही महिला कांस्टेबलों ने आत्म सुरक्षा के लिए किस तरह असामाजिक तत्वों एवं लफंगा से किस तरीके से बचा जाए जिसके लिए उन्होंने अपने-अपने टिप्स स्कूली बच्चों बेटियों को बताएं, इस दौरान थानाध्यक्ष के साथ पुलिस कर्मचारी एवं महिला पुलिस कर्मचारी के साथ शिक्षक मौजूद रहे।

Responses

Leave your comment