Menu
वैन (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: आगरा कलेक्ट्रेट में पति-पत्नी और वो का हाई प्रोफाइल ड्रामा सामने आया। कलेक्ट्रेट में नामांकन भरने आए प्रत्याशी के समर्थक की पत्नी प्रेम प्रसंग के चलते अपने प्रेमी के साथ कलेक्ट्रेट में कोर्ट मैरिज करने आई थी। पति ने पत्नी और प्रेमी को रंगे हाथों पकड़ लिया। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे गये। पूरे प्रसंग के चलते परिवारी जन और लड़की के बीच मारपीट भी हुई। डेढ़ महीने पहले ही लड़के की शादी हुई थी जिसके अनुसार लड़की ने उसे धोखा दे दिया। इस पूरे वाक्ये की गवाह बनी आगरा पुलिस जिसके सामने यह हाई-प्रोफाइल ड्रामा हुआ। पूरे ड्रामे का वीडियो मीडया कैमरों में भी कैद हो गया है।
On Fri, Apr 19, 2024