कोरोना महामारी में जान गंवाने वालों के आश्रितों को मिली सहायता राशि

वैन (आरा - बिहार ब्यूरो) :: भोजपुर जिले में कोरोना महामारी से हुए मृत्यु के उपरांत सभी 7 लोगों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹4,00,000 के अनुदान सहायता राशि दी गई। उनके नाम है डॉक्टर कल्याण कुमार ,71 वर्ष ,शाहपुर , बड़हरा के शमशेर बहादुर सिंह 70 वर्षीय, आरा के 52 वर्षीय दुर्गेश कुमार, आरा के ही 41 वर्षीय सुनील कुमार केसरी ,बड़हरा के 53 वर्षीय राजेंद्र प्रताप सिंह संदेश के 45 वर्ष में महेंद्र चौधरी एवं गड़हनी की 62 वर्षीय महिला खैरुन निशा। इन लोगों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि आपदा विभाग द्वारा प्रदान किया गया।

Responses

Leave your comment