Menu
वैन (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: गणतंत्र दिवस पर अरसे बाद पहुंचे लेटिन अमेरिका के भारतीय मेहमान ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो आज ताजमहल का दीदार करने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच ताजनगरी आगरा पहुंचे। बोलसोनारो अपनी बेटी के साथ विशेष विमान से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने उनका स्वागत कर आगवानी की। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति विशेष सुरक्षा व्यवस्था के साथ होटल अमर विलास पहुंचे जहां से गोल्फ कार्ट में सवार होकर मोहब्बत की बेमिसाल भारतीय धरोहर ताजमहल पहुंचे। ताजमहल के दीदार के दौरान राष्ट्रपति बोलसोनारो ने अपनी बेटी के साथ डायना बेंच पर फोटो सेशन कराया और बाद में गाइड से उन्होंने ताज के इतिहास के बारे में जानकारियां भी जुटाई। आधे घंटे से अधिक ताजमहल का भ्रमण करने के दौरान उन्होंने सफेद संगमरमरी इमारत की जमकर प्रशंसा की। करीब एक घंटे तक ताजमहल का दीदार करने के बाद वे खेरिया एयरपोर्ट से नैरोबी के लिए रवाना हो गए।
On Fri, Mar 29, 2024