दिल्ली की हर सीमा पर किसान और पुलिस आमने-सामने, कब निकलेगा हल?

- दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर बीकेयू टिकैत का धरना जारी

वैन (सुनील अरोड़ा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि अध्यादेशों के खिलाफ पूरे देश के किसान एकजुट हैं और इसको वापिस लेने कर लिए दिल्ली को चारों तरफ से घेर कर इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं। इसी विरोध के चलते और राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश पर मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार के नेतृत्व में चारों जिले के किसान विरोध में यू०पी० गेट पर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए है। मंडल अध्यक्ष आगरा श गजेंद्र परिहार द्वारा अपनी आगरा मंडल कार्यकारिणी एवं अपने सम्मानित जिलाध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी तहसील कार्यकारिणी ब्लाक कार्यकारिणी एवं अन्नदाता किसानों के साथ गाजियाबाद बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में पहुंचे ओर धरनेबपर बैठ गए। उनके साथ धरने में प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान , मंडल कोषाध्यक्ष जगदीश परिहार, मंडल सलाहकार सदस्य गिर्राज परिहार, तांती राम जादौन, मंडल महासचिव तेज बहादुर सोनी, मंडल उपाध्यक्ष गजेंद्र गाबर, जिलाध्यक्ष आगरा राजबीर लवानियां, जिलामहासचिव मथुरा देवेंद्र रघुबंशी, धीरी सिंह, किसान नेता सुरेश चंद्र तोमर, बंगाली बाबू अरेला, ताती राम जादौन, नत्थू सिंह धाकरे, अतुल शर्मा, राजेश कुमार शर्मा, प्रदीप शर्मा, सुल्तान सिंह , पप्पू वर्मा, रामनरेश वर्मा, कृष्ण कुमार, आशीष शर्मा,पुट्ठी पंडित सहित दिन रात सेकड़ो किसान मौजूद रहे।

उधर मथुरा से - करुआ सिंह प्रचार मंत्री उत्तर प्रदेश, यतेंद्र सिकरवार प्रदेश महासचिब, प्रदेश उपाध्यक्ष, रोहिताश तहसील अध्यक्ष मांट, लोकेंद्र सिंह परिहार, योगेश कुमार अस्थाना, गजेंद्र सिंह गावर, कृपाल सिंह गावर, मोहन सिंह गावर डॉली शर्मा ब्लाक अध्यक्ष नौझील, रामकुमार प्रचार मंत्री आगरा मंडल, मुकेश, अतुल शर्मा, रामस्वरूप शर्मा, विजय सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Responses

Leave your comment