आरा (रामा शंंकर प्रसाद) - देश के संविधान को आकार देने वाले डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर को 'दलितों का मसीहा कहा जाता है। जो 18 - 04 - 21 को जीरो माइल निजी आवास पर डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर के याद में बैठक हुआ ततपश्चात उनके तेल चित्र पर मालार्पण कर भावभीनी श्रधांजलि दी गयी। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमीरचन्द शर्मा,महासचिव कुंदन शर्मा ने कहा कि अम्बेडकर जी को एक विशेष अवतरिक व्यक्ति कहने में हर्ज नही होगा क्योंकि उस वक्त अंग्रेजी शासन था जातिवाद भी चरम पर था इसलिये समाजिक उथान के लिये लड़ना मुश्किल काम था फिर भी वे लड़े औऱ सफल भी हो गये।
विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुऐ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज किशोर शर्मा ने अम्बेडकर जी साहित्य देश के तमाम शहीदों को नमन कर कहा कि अम्बेडकर जी तमाम शोषित बंचित,दलित के राजनीतिक गुरु बन गये हैं। राजनीति कार्यक्रम किसी का हो अम्बेडकर जी को याद कर के ही होता हैं। यह पार्टी आज संकल्प लिया कि देश मे बढ़ते नोकरशाह, भ्र्ष्टाचार, बेरोजगारी, पर ज्यादा काम और बात करेगी बुद्धिजीवी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिगुप्ता ने पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया। बैठक का अध्यक्षता रामा शंकर शर्मा तथा मंच संचालन राजेन्द्र गुप्ता ने किया। इस मौके पर वरिष्ट नेता अविनास शर्मा, रामा कांत शर्मा, अजय साह, पिंटू शर्मा, चन्दन शर्मा, जवाहिर शर्मा, उमा शर्मा, चन्दन शर्मा, शुभम शर्मा, येस आलम, फैज आलम, अशोक गुप्ता राजा मुनि देवी, सरिता देवी तथा अन्य लोग शामिल थे।
Responses
Leave your comment