Menu
आगरा सिटी (सुनील अरोड़ा) :: जिले के एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के नगला महासिंह, नगला बरी में किसानों ने खेतों में बाजरे की फसल की है। किसानों के मुताबिक, फसल अच्छी हुई थी और बाजरे पर बाल भी निकल आये, दाने पकने लगे थे, लेकिन देखते ही देखते बाजरे की बाल पर गिडार के कीड़े ने धावा बोल दिया। जिससे फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। पीड़ित किसानों का कहना है कि, उन्होंने दवा का छिड़काव किया था और कृषि वैज्ञानिकों से मदद भी ली, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। किसानों ने लगाई सरकार से मदद की गुहार जिसके बाद किसानों ने 'भूमि बचाओ संघर्ष समिति' के मनोज शर्मा से संपर्क किया और मदद की गुहार लगाई। इसके बाद समिति मंडल के किसान नेता उदय वीर सिंह कुशवाहा ने लाखन सिंह त्यागी, पूरन यादव को गांवों में भेजा। किसान नेताओं ने गांव में सर्वे के बाद बताया कि कीट नाशक दवा के प्रयोग से ही किसानों को राहत मिल सकती है। जिसके बाद किसान प्रदेश सरकार और आगरा प्रशासन से गिडार कीट को मारने के लिए फ्री में दवा का छिड़काव करने की मांग कर रहे हैं। कोरोना संकट के चलते किसानों का पहले ही काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में गिडार कीड़े ने किसान की कमर तोड़ दी है। 'भूमि बचाओ संघर्ष समिति' के मनोज शर्मा ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से आग्रह किया है कि कृषि मंत्री वैज्ञानिकों का दल भेजकर किसानों की फसल बचाने का प्रयास करें व साथ ही वैज्ञानिक ही तय करें कि कौन सी दवा किस मात्रा में डालकर छिड़काव किया जा सकता है। किसान नेताओ ने कहा है कि अगर शासन प्रशासन ने जल्द कुछ नही किया तो किसान आंदोलन करने की रणनीति बनाएगा।
On Fri, Mar 29, 2024
On Tue, Mar 19, 2024