समस्या का निस्तारण ना होने पर किसान नेता करेंगे आत्मदाह

वैन (सुनील अरोड़ा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: किसानों की समस्या का जल्द निस्तारण ना करने पर श्याम सिंह चाहर ओर सोमवीर यादव ने प्रशासन को 24 फरवरी को आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।

किसानों ने बिजली पानी के अलावा कृषि विभाग की निस्तारण न होने पर अमेरिका के राष्ट्रपति के आगरा आगमन पर आत्मदाह का एलान किया है।

किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने बताया बिजली पानी के अलावा आवारा पशु फसलों को रौंद रहे, किसान सम्मान निधि खातों में नही आ रही सहित अन्य विभागों में चल रहे भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत की। वहीं कृषि विभाग की जमकर पोल खोली।

इस मामले पर किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने सीडीओ को शिकायती पत्र सौंपा वहीं उन्होंने शिकायतों के 3 दिन में निस्तारण न पर अमेरिका के राष्ट्रपति का विरोध करने का ऐलान किया और 24 फरवरी को ताजमहल पर आत्मदाह करने का एलान किया। किसान नेता श्याम सिंह चाहर ओर सोमवीर यादव ने कहा कि विभागों में भ्रष्टाचार व्याप्त है। शासन और प्रशासन अमेरिका के राष्ट्रपति के आगमन पर करोड़ो रूपये विकास के नाम पर खर्च कर रहा है लेकिन किसान के आंसू नही दिख रहे है।

अब देखना होगा कि किसानों की शिकायतों का कब तक निस्तारण होता है या फिर किसानों को परेशान होकर आगामी 24 फरवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति का विरोध करने पर मजबूर होना पड़ेगा।

Responses

Leave your comment