जी.आर.पी. के सिपाही और इंस्पेक्टर को त्वरित कार्रवाई के लिये डीजीपी करेंगे सम्मानित

वैन (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: आगरा जी.आर.पी. में तैनात सिपाही सचिन कौशिक और इंस्पेक्टर होशियार सिंह को उत्तर के डीजीपी ओपी सिंह सम्मानित करेंगे।

दरअसल 20 अप्रैल को चलती ट्रेन में फौजी द्वारा नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ की गई थी। इसकी शिकायत लड़की के पिता ने ट्वीटर के माध्यम से जी.आर.पी. से की थी। टि्वटर पर शिकायत के बाद मामले का संज्ञान लेते हुए जी.आर.पी. में तैनात सिपाही सचिन कौशिक और सब इंस्पेक्टर होशियार सिंह ने कार्रवाई करते हुए लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी फौजी को आगरा कैंट से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। पीड़ित की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने पर डी.जी.पी. ने खुश होकर जी.आर.पी. में तैनात सिपाही और सब इंस्पेक्टर को सम्मानित करने का फैसला किया है। साथ ही ट्विटर के माध्यम से यह जानकारी साझा की है कि आने वाली 15 अगस्त को सचिन कौशिक और होशियार सिंह को सम्मानित किया जाएगा और यह आगरा जी.आर.पी. के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।

Responses

Leave your comment