चुनाव का समय है और आप सरकार का प्रचार भी देख रहे हैं - प्रियंका गाँधी

वैन (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: सरकार का हर जगह प्रचार हो रहा है दिख रहा है। ऐसा लगता है कि ना जाने इन 5 सालों में कितना काम हुआ है, पर सच्चाई हम सब जानते हैं। हमने युवाओं का, किसानों का दर्द सुना, सरकार इस दर्द को प्रचार में छिपाने की कोशिश कर रही है। जब किसी ने सरकार पर सवाल उठाए तो उन्होंने उसे देशद्रोही बता दिया। अगर आप राष्ट्रवादी हैं तो आप शहीदो का सम्मान करिए। आप चुनाव में हिंदुस्तान की बात करिए, आपने किसानों और गरीबों के लिए क्या किया ये बताइए?

अगर आप राष्ट्रवादी हैं तो आप उस लोकतंत्र की रक्षा क्यों नही करते? आप जनता की आवाज दबाना चाहते हैं, आपको जनता की आवाज सुननी चाहिए।

प्रियंका गाँधी अपने वक्तव्य में बोली कि आज हम बताने आये हैं कि हम जनता के लिए क्या करेंगे? जब सरकार 300 हजार करोड़ अमीरों, उधोगपतियों को दे सकती हैं, तो हम गरीबों को 72000 रुपये क्यों नही दे सकते? हम स्वास्थ, शिक्षा, सहित हर क्षेत्र में काम करना चाहते हैं।

Responses

Leave your comment