होली के अगले दिन मनाई आगरा पुलिस ने अपने अंदाज़ में होली, छोटे से बड़े अधिकारी डीजे की धुन पर थिरकते दिखे

व्यूज़ 24 (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: आगरा पुलिस लाइन में होली के अगले दिन पुलिस कर्मियों ने होली का रंगीन त्यौहार अपने अंदाज़ में मनाया। सिपाही से लेकर सीओ, एएसपी, एसपी सिटी और एसएसपी डीजे की धुन पर नाचते दिखे। एसएसपी ने ना केवल डीजे की धुन पर डांस किया बल्कि सभी पुलिस कर्मियों को अपने हाथों से रंग भी लगाया। एसएसपी आगरा अमित पाठक ने बताया कि 21 मार्च को आगरा की जनता ने होली मनाई थी। पुलिस के सिपाही से लेकर अधिकारियों ने पूरी मुस्तैदी से आगरा की जनता की होली की पूरी डयूटी निभाई। जगह-जगह पुलिस कर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहे थे। पुलिस की होली अगले दिन होती है, जो हम आज मना रहे हैं। पुलिस लाइन प्रांगण में होली मनाई गई। आगरा बड़ा जनपद है यहां बहुत पुलिस कर्मी हैं। आज उनको होली अपने परिवार के साथ मनाने को मिल रही है। सभी ने यहां बड़ी धूमधाम से होली का त्योहार मनाया। आगरा की जनता के साथ मीडिया कर्मियों को भी होली की हार्दिक शुभकामनाएं एसएसपी अमित पाठक ने दी।

Responses

Leave your comment